फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम आए हैं: शामली में दिखा सांप्रदायिक सौहार्द, मुस्लिमों ने रामभक्तों पर बरसाए फूल, लगाया भंडारा

Mon, 22 Jan 2024 02:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली में मुस्लिमों ने भंडारा भी लगाया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम वतन हैं, हिंदोस्ता हमारा...। कुछ इन्हीं लाइनों को साकार करते हुए प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामली जिले के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भागीदारी की। एसटी तिराहे पर हिंदुओं के साथ-साथ मुस्लिमों ने भी भंड़ारे में भाग लिया। इसके अलावा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर के मंदिरों में जाकर भक्तों पर फूल बरसाएं। अन्य को भी जश्न मनाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री आरिफ हव्वारी ने अपने अन्य मुस्लिम साथियों के साथ मिलकर शहर के हनुमान धाम, गुलजारी वाले मंदिर, सदाशिव मंदिर, अग्रसेन पार्क, आदि में जाकर रामभक्तों पर पुष्पों की वर्षा की। कहा कि राम सबके हैं। आपसी प्यार और सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए हर किसी को जशन में भाग लेना चाहिए।

विज्ञापन

मुस्लिमों ने मंदिरों में रामभक्तों पर बरसाएं फूल - फोटो : Amar Ujala
इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने भी आरिफ और अन्य मुस्लिम समुदाय के लोगों का जोरदार स्वागत किया । मौके पर दिलशाद, कय्यूम, वसीम मलिक, सलीम मलिक, सलीम अंसारी, यासाीन आदि मौजूद रहे।

इसके अलावा एसटी तिराहे पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए भंडारे का आयोजन किया। लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। मुस्लिम युवक वकील अहमद ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पैदा करने के लिए ही उन्होंने कार्यक्रम में भागीदारी की। ताकि हिंदू मुस्लिम भाईचारे का एक बड़ा संदेश देश मे जा सके। मुस्लिम सम्प्रदाय के कार्यक्रम में भाीदारी करने वाले लोगों की हर किसी ने सराहना की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें