फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबके राम: विदेशों में धूमधाम से मनाया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, इंडोनेशिया में रंगोली से सजाया घर, गाए मंगल गीत

Mon, 22 Jan 2024 02:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

Shamli News:अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न देश ही नहीं विदेशों में भी धूमधाम से मनाया गया। इंडोनेशिया और अन्य स्थानों पर जिले के मूल निवासी लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान भजन, कीर्तन और भंडारे के आयोजन किए गए।
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर दंपती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न देश ही नहीं विदेशों में भी मनाया गया। इंडोनेशिया और अन्य स्थानों पर जिले के लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रात में घरों को भी सजाने की भी तैयारी लोगों ने की हुई है।

विज्ञापन


शामली के श्रवण संगल, आशी संगल परिवार समेत इंडोनेशिया के जर्काता में परिवार समेत रहते हैं। बताया कि उत्तरी जकार्ता में अति मोहक राम दरबार सजा कर सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें: राम आए हैं: शामली में दिखा सांप्रदायिक सौहार्द, मुस्लिमों ने रामभक्तों पर बरसाए फूल, लगाया भंडारा 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर दंपती - फोटो : Amar Ujala
भगवान राम के सुंदर और मन मोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही श्री राम नाम की 108 माला का जाप किया तथा उसके बाद श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधे प्रसारण के साक्षी बने।

कार्यक्रम के अंत में सभी को अपने अपने घरो में प्रजवलित करने के लिये 5-5 दीपक की भेंट में दिए गए। कार्यक्रम का आयोजन एचएसएस के राष्ट्रीय व्यवस्था प्रमुख श्रवण संगल एवं उनकी पत्नी आशी संगल ने किया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें