फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रामकुमार वशिष्ठ तीसरी बार बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Tue, 24 Dec 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना बार एसोसिऐशन का चुनाव जीतने के बाद खुशियां मनाते विजयी प्रत्याशी-संवाद
विज्ञापन
कैराना। बार एसोसिएशन वर्ष 2025 के चुनाव में रामकुमार वशिष्ठ ने तीसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। जबकि महासचिव पद पर राजकुमार चौहान व कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार विजयी रहे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 9 बजे से बार भवन में एल्डर कमेटी के चेयरमैन ईशपाल सिंह, सदस्य प्रदीप कुमार जैन, रियासत अली, खडक सिंह चौहान, मेहरबान अहमद व शगुन मित्तल की देखरेख में मतदान शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक कुल 374 मतदाताओं में से 369 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना हुई।
शाम करीब साढे चार बजे परिणाम घोषित किए गए। रामकुमार वशिष्ठ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजबीर सिंह को 69 मतों से हराया। महासचिव पद पर राजकुमार चौहान ने अपने प्रतिद्वंद्वी राशिद अली चौहान को 77 मतों से शिकस्त दी। कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार ने राहुल चौहान को 26 मतों से हराया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नेत्रपाल ने श्यामू कुमार को 114 मतों से हराया।
विज्ञापन

सहसचिव प्रशासनिक पद पर रिजवान अली ने जानशेर को 85 मतों से हराया। सहसचिव पुस्तकालय पद पर अजय कुमार शर्मा ने हरदयाल को 79 मतों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनीश कुमार, वरिष्ठ सदस्य पदों पर मजहर हसन, जयपाल सिंह कश्यप, आरिफ चौधरी व जयपाल सिंह तथा कनिष्ठ सदस्य पदों पर मो. उस्मान, तरसपाल, मो. सादिक व फराज सिद्दकी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वही चुनाव जीतने के बाद रामकुमार वशिष्ठ समर्थकों ने कचहरी में जमकर आतिशबाजी की व मिठाइयां बांटी।

तीसरी बार अध्यक्ष बने रामकुमार वशिष्ठ

2019 व 2022 में भी रामकुमार वशिष्ठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। रामकुमार वशिष्ठ ने चुनाव जीतने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता बार व बेंच के बीच मधुर संबंध बनाने व गरीबों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने की रहेगी।

पद विजयी हारे

अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ 212 मत राजबीर सिंह 143 मत

महासचिव राजकुमार चौहान 222 मत राशिद अली 145 मत

कनिष्ठ उपाध्यक्ष नेत्रपाल 238 मत श्यामू कुमार 124 मत

कोषाध्यक्ष विनोद कुमार 158 मत राहुल चौहान 132 मत

सह सचिव पुस्तकालय अजय शर्मा 223 मत हरदयाल 144 मत

सह सचिव प्रशासनिक रिजवान 225 मत जानशेर 140 मत

कैराना बार एसोसिऐशन का चुनाव जीतने के बाद खुशियां मनाते विजयी प्रत्याशी-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें