फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चांदी और सोने के रामदरबार की बिक्री बढ़ी

Fri, 12 Jan 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
चांदी के राम दरबार। संवाद
विज्ञापन
शामली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समोराह को देखते हुए लोग 22 जनवरी को ही शादी-विवाह, मकान में गृह प्रवेश, वाहन खरीद का मुहूर्त निकलवा रहे हैं। शहर के सर्राफा बाजार में भगवान श्री राम के सोने और चांदी के दरबार खरीदने का क्रेज लोगों में बढ़ा है। बाजार में 4 से लेकर 48 हजार रुपये का श्रीराम दरबार खूब खरीदा जा रहा है। विवाह-शादियों के लिए भी उपहार में राम दरबार देने की तैयारी लोगों ने कर ली है।
विज्ञापन

शादी- विवाह, गृह प्रवेश, वाहन खरीदने का शुभ संयोग
शामली। शामली के पंडित कुशलानंद जोशी के मुताबिक, 22 जनवरी द्धादशी तिथि के दिन में अमृत सिद्धि योग ,सवार्थ सिद्धि योग में अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रही है। विवाह-शादी, मकान का गृह प्रवेश, वाहन खरीदने का विशेष शुभ संयोग है। जिस युवक और युवतियों की पूजा होने से शादी विवाह का संयोग नही बन रहा है। ऐसे युवक शादी- विवाह का शुभ योग बन रहा है। हालांकि शादी विवाह का मुहूर्त 17 जनवरी से शुभारंभ हो रहा है।21 जनवरी को एकादशी और 22 जनवरी को दिन में ढाई बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक और रात्रि में 12.30 बजे से लेकर 3.30 बजे शादी विवाह का योग है। लोग 22 जनवरी को भी शादी के शुभ मुहूर्त के लिए पहुंच रहे हैं।

उपहार देने का क्रेज
शामली। शहर के बडा बाजार निवासी सराफा व्यापारी पवन संगल ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभ माना जा रहा है। उनके यहां सोने- चांदी श्रीराम दरबार और अयोध्या मे श्रीराम मंदिर माडल बाजार में आ चुके हैं। सोने चांदी के श्री राम दरबार खरीदने का राम भक्तो में क्रेज बढ़ा है। प्रतिदिन सोने चांदी के 25-30 राम दरबार बिक रहे हैं। हालांकि, उनके यहां सोने चांदी के राम दरबार साढे चार हजार रूपये से लेकर 48 हजार रूपये की लागत से राम दरबार है ।
विज्ञापन

आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर कर परिवार में स्वीकार कर रहे आमंत्रण

शामली। भारत संचार निगम के निदेशक डायरेक्टर डाक्टर मनोज चौधरी ने बताया कि 22 जनवरी का अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह बनाने के लिए करमू खेडी गांव में राम भक्तों द्वारा निमंत्रण नागरिकों को बांटा जा रहा है। लोग आरती उतारकर निमंत्रण स्वीकार कर रहे हैं।

श्री हनुमान धाम पर श्रीरामोत्सव दिव्योत्सव आगामी 17 जनवरी से मनेगा
शामली। हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि गत 17 से लेकर आागामी 25 जनवरी तक अयोध्या मे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों में श्रीरामोत्सव दिव्योत्सव मनाया जाएगा।
कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। 17 जनवरी को श्री जगन्नाथ महोत्सव मे विशेष पूजा अर्चना आरती के बाद दोपहर बारह बजे प्रसाद वितरण, 18 जनवरी को शिव महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण, 19 जनवरी को श्रीराम दरबार में शाम पांच बजे से लेकर प्रसाद वितरण 7.50 बजे तक 20 जनवरी को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में विशेष पूजा अर्चना आरती, प्रसाद वितरण कार्यक्रम,21 जनवरी को अखड रामायण पाठ प्रात 9 बजे शुरू होगा। शाम आरती छह बजे, 22 जनवरी को द्धादशी को संपूर्ण रामायण पाठ, भजन कीर्तन,11 बजे विशेष रामलला आरती, भंडारा प्रसाद वितरण, शाम पांच बजे हनुमान धाम पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन होंगे। आगामी 17 जनवरी को मदिर हनुमान धाम को सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें