शामली। रॉक गोल्ड एकेडमी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का समापन हो गया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
मंगलवार को रॉकगोल्ड एकेडमी में दूसरे दिन वार्षिक खेलकूद ऊर्जा 2019 के समापन में 100 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में उत्कर्ष प्रथम, अरशद द्वितीय, कृष तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में शालू प्रथम, वंशिका द्वितीय, प्रियांशी तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ वरिष्ठ बालक वर्ग में रमन मलिक प्रथम, मनु मलिक द्वितीय, बादल तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर दौड वरिष्ठ बालिका वर्ग में प्राची शर्मा प्रथम, इशिता जिंदल द्वितीय, खुशी चौहान तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ वरिष्ठ बालक वर्ग में ऋतुराज प्रथम, वंश द्वितीय, आर्यन मलिक तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर वरिष्ठ बालक वर्ग में आशीष मलिक प्रथम, अर्पित शर्मा द्वितीय, निखिल तृतीय स्थान पर रहे।
400 मीटर रिले दौड कनिष्ठ बालक वर्ग में टैगोर हाउस प्रथम, टेरेसा हाउस द्वितीय, रमन हाउस तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर रिले दौड कनिष्ठ बालिका वर्ग में चाणक्य हाउस प्रथम, टेरेसा हाउस द्वितीय, रमन हाउस तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर रिले दौड़ वरिष्ठ बालक वर्ग में चाणक्य हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय, टेरेसा हाउस तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर रिले दौड़ वरिष्ठ बालिका वर्ग में टैगोर हाउस प्रथम, टेरेसा हाउस द्वितीय, रमन हाउस तृतीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद वरिष्ठ बालक वर्ग में गौरव चौहान प्रथम, रमन मलिक द्वितीय, चिराग तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद वरिष्ठ बालिका वर्ग में नैना प्रथम, खुशी द्वितीय, अक्षिता तृतीय स्थान पर रही। संचालन उपप्रधानाचार्य मार्क सम्पायो, शिक्षिका निशा शर्मा, गुंजन गर्ग ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नेेता प्रसन्न चौधरी व भाजपा के पश्चिमी उत्तरप्रदेश उपाध्यक्ष हरबीर मलिक मौजूद रहे। आशु जैन मौजूद रहे। विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल, प्रधानाचार्या दीप्ती जैन ने आभार प्रकट किया।
शामली रॉक गोल्ड एकेडमी आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र- फोटो : SHAMLI
शामली रॉक गोल्ड एकेडमी आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में स्केटिंग करते छात्र- फोटो : SHAMLI
शामली रॉक गोल्ड एकेडमी आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता के समापन पर ट्रॉफी लेकर खुशी मनाते छात्र- फोटो : SHAMLI