शामली। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी का सैनी समाज सेवा समिति की ओर से स्वागत किया। इस मौके पर गरीब लोगों को रजाई वितरित की गई।
शहर के मोहल्ला रामशाला में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सैनी समाज के श्रीचंद सैनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में खुशी जाहिर की गई। इस मौके पर बाबूूराम सैनी, मोहन लाल सैनी, घनश्याम सैनी, राम कुमार सैनी, आभेराम सैनी, जनेश्वर सैनी, सुरेश सैनी, सुभाष सैनी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद सैनी समाज के लोगों ने कहा कि सैनी समाज कांग्रेस के साथ खड़ा है। संचालन प्रवीण कुमार सैनी ने किया। इस मौके पर सैनी समाज ने गरीब लोगों को रजाई वितरित की गई।