रालोद ने टिकट के दावेदारों का लिया साक्षात्कार
शामली। रालोद के पंचायत चुनाव प्रभारी अब्दुल्ला शेरवानी ने जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए टिकट के दावेदारों का साक्षात्कार लिया। करीब 58 से ज्यादा दावेदारों ने विभिन्न वार्डों में अपनी दावेदारी जताई है।
बुधवार को रालोद कार्यालय पर पहुंचे रालोद के पंचायत चुनाव प्रभारी अब्दुल्ला शेरवानी ने जिला पंचायत के 19 वार्डों पर पार्टी से टिकट के दावेदारों को लेकर जिला समिति से चर्चा की। इसके बाद आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने सभी वार्डों से चुुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों का साक्षात्कार कराया। अब्दुल्ला शेरवानी ने कहा कि यह चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि इस बार शामली में जिला पंचायत अध्यक्ष पर रालोद उम्मीदवार को जिताना है। दावेदारों के जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उन्हें शीर्ष नेतृत्व को भेजा जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व सांसद अमीर आलम खान, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, तरसपाल मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर पंवार, देशराज भनेड़ा आदि मौजूद रहे।