गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक किशोरी को लेकर तालाब में कूद गया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। किशोरी की बहन की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गया।
क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपनी बड़ी बहन के घर रह रही है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे किशोरी तालाब किनारे गोबर डालने जा रही थी। वहीं पड़ोस का एक युवक शराब के नशे में खड़ा था। आरोप है कि युवक ने किशोरी को बदनीयती से दबोच लिया और उसे लेकर तालाब में कूद गया। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर आ गए। किशोरी की बहन ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख युवक फरार हो गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थानाध्यक्ष का कहना है किशोरी के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।