फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बांधकर रक्षा का लिया संकल्प

Tue, 08 Aug 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Raksha Bandhan - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/गढ़ीपुख्ता/थानाभवन।  जिलेभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के यहां पहुंचकर राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लिया। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर विदा किया। मिठाइयों और राखी की खूब खरीदारी हुई।  
विज्ञापन



सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर पाताल भद्रा लगने से लोगों को भ्रम की स्थिति बनी रही। भद्रा समाप्त होने के लिए बहनों को भाइयों के लिए राखी बांधने का इंतजार  करना पड़ा। कई स्थानों पर बहनों ने पाताल भद्रा को शुभ मानकर दिन निकलने के बाद ही भाइयों के घर पहुंचकर राखी बांधना शुरू कर दिया।

घरों में बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर कलाइयों पर राखी बांधी। इस मौके पर बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। शादी-शुदा बहनें अपनी ससुराल से भाइयों के घरों के  लिए निकलीं। पूरे दिन बहनों द्वारा भाइयों के राखी बांधने का क्रम चलता रहा। 
विज्ञापन


शहर के अंजता चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड़, बुढ़ाना रोड, नेहरू रोड, धीमान रोड, माजरा रोड पर मिठाइयों की दुकान पर भीड़ रही।

मिठाइयां -गूंजियां और घेवर की जबरदस्त खरीदारी रही। रक्षाबंधन के मौके पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर विदा किया गया। उधर, बाजारों में भीड़ होने से जाम की स्थिति बनी रही।

उधर, कस्बा गढ़ीपुख्ता और क्षेत्रीय गांव में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बाजारों में लोगों ने राखियां और मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। बाजारों में ओम, गणेश, हनुमान, घड़ियां, मोतियों व सितारों की राखियां खरीदारी जमकर हुई। वहीं बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की मनोकामना की।

उधर, थानाभवन में नगर व ग्रामीण क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व हर्षोंल्लास के साथ मनाया। नानौता से आई कृष्णा मित्तल, मुजफ्फरनगर से आई नेहा सिंघल, मेरठ की सविता सैनी और सरसावा से आई सुदेशना ने बताया कि इस बार की रक्षाबंधन का अलग ही आनंद है। रोडवेज बसों में किराया ही नहीं लगा।  नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र मस्तगढ़,  नौजल , हरड़ , मुल्लापुर, हसनपुर और भनेड़ा आदि में भी रक्षाबंधन पर्व उल्लास के साथ मनाया गया।

उधर, जलालाबाद में रक्षाबंधन बड़े ही प्रेम और श्रद्धा के साथ मनाया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाइयों को मिठाइयां खिलाई। 

चाइनीज राखी का बहिष्कार किया
ऊन। रक्षाबंधन पर सभी बहनों ने चाइनीज राखी का बहिष्कार किया। बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाकर राखी बांधी। इस बार कई लड़कियों ने चाइनीज राखी नहीं खरीदी। साथ ही चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें