फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपूत आयोग का गठन हो

Tue, 11 Apr 2017 12:00 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
demand - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। सरकारी सेवाओं और शिक्षण संस्थानों में राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए राजपूत उत्थान सभा ने राजपूत आयोग का गठन कराने और आरक्षण की मांग की है। 
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे राजपूत उत्थान सभा के अध्यक्ष अनिवेश पुंडीर, महासचिव रज्जू राणा ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सुजीत कुमार को सौंपा।

ज्ञापन में कहा कि सरकारी सेवाओं और शिक्षण संस्थानों में राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व बेहद कम हो रहा है। राजपूत समाज को उसका अधिकार मिलना चाहिए तथा राजपूत आयोग का गठन किया जाए, जो राजपूत समाज के गिरते हुए आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति का आकलन कर सके। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ आदि जिलों में राजपूत समाज के युवा इस समस्या से प्रभावित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि केंद्र और प्रदेश सरकार ने जल्दी ही इस पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की, तो राजपूत समाज सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें