शामली। अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे पर उतरने और चढ़ने के लिए सर्विस लेन का निर्माण कराने की मांग उठाई है। कैराना के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री नितिन गड़करी से मिलकर मांग संबंधी ज्ञापन दिया है।
कैराना के भाजपा के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय सडक परिवहन राज्य मंत्री नितिन गड़करी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे पर गंगोह-अंबेहटा पीर, सहारनपुर एवं गंगोह- शेरमऊ, नुकड़ महत्वपूर्ण मार्ग हैं। नागरिकों की सुविधाओं को देखते हुए गंगोह अंबेहटा पीर, सहारनपुर एवं गंगोह- शेरमऊ, नुकड़ मार्ग पर उतरने और चढ़ने के लिए सर्विस लेन की मांग उठाई है।
यूपी हरियाणा के पांच जिलों को जोड़ने वाला अंबाला- शामली एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है। डेढ़ माह से एक्सप्रेस की भूमि अधिग्रहण करने के बाद पुलों का निर्माण शुरु चल रहा है। गोगवान जलालपुर में गोलचक्कर, दिल्ली- शामली-सहारनपुर मार्ग को थानाभवन, गंगोह-ननौता मार्ग पर इंटरचेंज, सहारनपुर जिले के गंगोह और हरियाणा के करनाल जिले को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर नया उपरिगामी पुल स्वीकृत है। नुकड़ तहसील के 218 किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग विधानपरिषद में भाजपा एमएलसी मोहित बेनीवाल बजट सत्र में कर चुके है।