शामली। सोशल मीडिया पर नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल का वीडियो वायरल होने के प्रकरण में छह सभासदों व उनके परिवार की महिलाओं के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन देकर महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर वायल वीडियो की जांच कराने की मांग की है।
बुधवार को युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एडीएम न्यायिक परमानदं झा को दिए ज्ञापन में कहा कि नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल का महिला से बातचीत का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल हो रहा है। इससे समाज में महिलाओं के प्रति अविश्वास और असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि यह फैब्रिकेटेड वीडियो है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीडियो की साइबर से जांच कराई जानी आवश्यक है। साइबर सेल व्हाट्सएप चैट, रिकॉर्डिंग और कॉल डिटेल की जांच कराने की मांग की। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा, बृजेश शर्मा माैजूद रहे।