फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराला में गोकशी पकड़ी, महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
कैराना पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला व बरामद उपकरण - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। पुलिस ने बराला गांव में एक घेर में छापामार कर गोकशी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र के गांव बराला में बाहरी छोर पर स्थित एक घेर पर छापेमारी की। पुलिस को देख मौके से दो आरोपी फरार हो गए। जबकि टीम के साथ छापेमारी में शामिल महिला पुलिस ने मौके से एक महिला को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से 40 किलो गोमांस और अवशेष बरामद किए। इसके अलावा 30 रस्सी, 10 छुरी, तीन कुल्हाड़ी, एक गुटखा आदि वध करने के उपकरण भी बरामद किए। पुलिस ने मौके से चार जिंदा गोवंश भी मुक्त कराए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुक्त कराए गए चारों गोवंश जख्मी थे, जिनका पशु चिकित्सालय में उपचार कराने के बाद गोशाला भिजवा दिया। साथ ही बरामद मीट का पशु चिकित्सक डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह से जांच कराई गई। जांच में बरामद मीट गोवंश का पाया गया, जिसे बाद में गड्ढे में दबवा दिया गया। मौके से एक आरोपी बानो को गिरफ्तार किया गया है, जो मकान मालिक की पत्नी है। दो आरोपी फरार हो गए। इस मामले में बानो निवासी गांव बराला और दो अज्ञात के विरुद्ध गोवध अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें