फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरा शुरू, कोविड गाइड लाइन का रखा जा रहा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
रैन बसेरा शुरू, कोविड गाइड लाइन का रखा जा रहा ध्यान
विज्ञापन

शामली। सर्दी का मौसम शुरू होते ही नगरपालिका सभागार में रैन बसेरा शुरू हो गया है। रैन बसेरा में 17 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। यहां आने वाले लोगों के लिए सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जा रहा है।
शासन ने सर्दी का मौसम शुरू होते ही सभी जिलों में रैन बसेरा शुरू करने के निर्देश दिए है। शासन के निर्देश पर नगरपालिका शामली के सभागार में तीन दिन पहले रैन बसेरा बनाकर चालू कर दिया गया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रैन बसेरा में 17 लिहाफ और 17 गद्दे की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर बिस्तरों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। यहां आने वाले मुसाफिरों के लिए ठहरने के अलावा पीने के पानी, नहाने और शौचालय की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरा में शाम दो शिफ्ट में शाम पांच बजे से रात एक बजे तक और फिर एक बजे से सुबह नौ बजे तक एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। रैन बसेरा में आने वाले लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जा रहा है। 10 नवंबर को एक मुसाफिर और 11 नवंबर को तीन मुसाफिरों ने रात बिता चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें