शामली सैन्टफ्रासिस स्कूल के पस सडक पर भरा पानी
- फोटो : SHAMLI
बारिश से नाला हुआ ओवरफ्लो
शामली। जिला मुख्यालय पर रिकार्ड तोड़ 85 एमएम बारिश होने से शहर के बीच से गुजर रहा बारिश से पूर्वी यमुना नहर खंड का नाला ओवरफ्लो हो गया। बारिश से नवीन एसपी कार्यालय, सेंट फ्रांसिस स्कूल और रेलवे का अंडरपास में जलभराव होने से कई वाहन फंसे रहे।
जिला मुख्यालय पर बुधवार की रात्रि हुई झमाझम बारिश से शहर के बीच से गुजर रहे पूर्वी यमुना नहर खंड का नाला ओवरफ्लो हो जाने से सड़क जलमग्न हो गई। बारिश से सेंट फ्रांसिस स्कूल, ब्लाक रोड, बधेव नया रोड़ पुलिस आफिस पर जलभराव होने से आम नागरिकों- किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करोड़ी मार्ग पर जलभराव से सत्यनारायण इंटर कालेज और केएस कालेज आने जाने वाले छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्वी यमुना नहर खंड के कृष्णपाल ने बताया कि बारिश से शहर का नाला ओवरफ्लो हुआ है।