फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बारिश के बाद गन्ने की कटाई और पेराई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में 23 जनवरी की भारी बारिश के बाद गन्ने की कटाई और छिलाई प्रभावित हुई है। मौसम खराब रहने के कारण शामली, थानाभवन और ऊन चीनी मिलों में गन्ने की आपूर्ति में 40 से 60 प्रतिशत तक कमी आई, जिससे मिलों की पेराई क्षमता पूरी तरह से उपयोग नहीं हो पा रही है और उत्पादन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल: मिल की पेराई क्षमता 75 हजार क्विंटल प्रतिदिन है। बारिश के बाद मिल को 45 हजार क्विंटल गन्ना मिला, जबकि 40 हजार क्विंटल की पेराई ही हो पाई।
ऊन चीनी मिल: मिल की पेराई क्षमता 70 हजार क्विंटल है। यहां 49 हजार क्विंटल गन्ना खरीदा गया और 49 हजार क्विंटल पेराई की गई।
थानाभवन चीनी मिल: इस मिल की पेराई क्षमता 90 हजार क्विंटल है। बारिश के कारण मिल 37 घंटे बंद रही। मंगलवार को 43 हजार और बुधवार को 23 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की गई।
विज्ञापन

इन्होंने कहा
थानाभवन मिल महाप्रबंधक लेखपाल सिंह का कहना है कि बारिश के बाद 60 प्रतिशत से ज्यादा मिलों में गन्ने की आवक कम हो गई है।
शामली मिल उपमुख्यप्रबंधक दीपक राणा के अनुसार, मौसम खराब होने के कारण गन्ने की कटाई और छिलाई नहीं हो पा रही है।
डीसीओ, रणजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार को 41 हजार क्विंटल गन्ना खरीदा गया और 38 हजार क्विंटल पेराई हुई। जैसे ही मौसम साफ होगा, पेराई पूरी क्षमता से शुरू कर दी जाएगी।

किसानों और मिलों के लिए चुनौती
बारिश के कारण गन्ने की आवक में कमी आई है, जिससे मिलों की उत्पादन क्षमता प्रभावित हुई है। इसके साथ ही गन्ना उत्पादक किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम अनुकूल होने पर ही गन्ने की कटाई और पेराई की प्रक्रिया सामान्य हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें