फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने अवैध निर्माण रुकवाया, तीन हिरासत में लिए

Fri, 01 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
रोका गया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में  रेलवे की जमीन पर पालिका द्वारा बिना सूचना और एनओसी के कराए जा रहे अवैध निर्माण को आरपीएफ पुलिस ने रुकवा दिया। आरपीएफ ने इस मामले में ठेकेदार समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


राजाराम पब्लिक स्कूल के पास नगर पालिका द्वारा प्याऊ लगाने के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसकी सूचना आरपीएफ को मिली तो आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार ने फोर्स के साथ मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।

निर्माण कार्य कराने के लिए एनओसी मांगी तो उसे दिखाया नहीं जा सका। इस पर आरपीएफ ने ठेकेदार तथा दो मजदूरों को हिरासत में ले लिया।  इंस्पेक्टर अजय कुमार का कहना है कि रेलवे की जगह पर एनओसी लेने के बाद ही निर्माण कराया जा सकता है।
विज्ञापन


पालिका द्वारा बिना अनुमति यह निर्माण कराया जा रहा था। इसलिए इसे रुकवा दिया है। उधर, पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल का कहना है कि इस मामले में जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें