फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के संरक्षा आयुक्त शामली में पांच मिनट और हिंड में चालीस मिनट रुके

विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पहुंचे रेलवे संरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक और डीआरएम डिंपी गर्ग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। उत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक ने रेलवे के अफसरों के साथ शामली से लेकर टपरी तक आठ घंटे में विद्युतीकरण- कलर सिग्नल कार्यों का निरीक्षण किया। वापसी में टपरी से लेकर शामली तक 100 किमी प्रति घंटे की विद्युत ट्रेन की स्पीड चेक करते हुए शामली से दिल्ली के लिए रवाना हुए। 132 केवी रेलवे का हिंड में बिजलीघर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक सफदरजंग मुख्यालय से दिल्ली मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग व रेलवे के तमाम अफसरों के साथ विशेष ट्रेन से शामली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 11:30 बजे पहुंचे। शामली से चलकर हिंड रेलवे स्टेशन पर 132 केवी रेलवे बिजलीघर का निरीक्षण किया। चालीस मिनट के निरीक्षण के दौरान हिंड बिजलीघर में विधि विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद टपरी के लिए रवाना हो गए। थानाभवन, ननौता, रामपुर मनिहारान, मनानी, भांकला होते हुए टपरी तक विद्युतीकरण-कलर सिग्नल कार्यों का आठ घंटे में निरीक्षण किया।
उत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक के साथ दिल्ली मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग, विद्युतीकरण के अधिशासी अभियंता बनवारी लाल गुप्ता, यातायात निरीक्षक सुनील धीमान, सिग्नल इंजीनियर राजेश कुमार विश्वकर्मा, पीसीईई प्रमोद कुमार, सीईई कंट्रक्शन केडी सिंह, सीईडीई राजेश सिंह, अंबाला मंडल के सीपीडीआरई एसएस यादव, डिप्टी कंसट्रक्शन अंकित सिंह, एई कंसट्रक्शन सत्यवीर सिंह, सालसर कंपनी के प्रोजेक्ट हेड डीडी शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर घनश्याम यादव, रेपिड इंटर प्राइजेज के निदेशक राहुल कुमार राठी समेत दिल्ली मंडल के रेलवे के तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। दिल्ली मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग ने रात आठ बजे बताया कि रेलवे के सरंक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक का देर रात तक निरीक्षण जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें