फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रेलवे महाप्रबंधक ने दिए रेलवे स्टेशन पर दो माह में काम पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने अमृत भारत योजना में शामिल शामली रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन का विकास कार्य 90 प्रतिशत हो चुका है। अगले दो माह में रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा मोदीनगर, टपरी के बाद अमृत भारत योजना में शामिल शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए दोपहर बाद साढ़े तीन बजे पहुंचे। पच्चीस मिनट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन के कार्यालय भवन, प्ले फार्म, फुटओवर ब्रिज, पार्किग और चहारदीवारी का निरीक्षण किया।
मौके पर अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल ने महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर प्लेटफार्म नंबर दो से तीन प्लेटफार्म तक फुट ओवर ब्रिज की लंबाई बढ़ाने और रेलवे बजट 2025-26 में दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग को दोहरीकरण का फंड जारी करने, रेलवे पिंक बुक उपलब्ध कराने, ट्रेनों में टिकट चेकिंग कराने, बिना टिकट सवारियों द्वारा हुड़दंग और अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, लखनऊ, चंडीगढ़, देहरादून, मुंबई, बंगलूरु के लिए शामली से ट्रेनों को संचालित कराने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि अमृत भारत योजना में शामिल शामली, टपरी, मोदीनगर, जिवाना हाल्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शामली रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्याें का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अगले दो माह में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में उत्तर रेलवे प्रबंधक पुष्पेष आर त्रिपाठी समेत रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें