फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से रेलवे फाटक का बैरियर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर सुबह के समय टक्कर मारकर बैरियर को क्षतिग्रस्त कर दिया। रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त होने से जनता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को जंजीर डालकर निकालना पड़ा। जिससे मेरठ- करनाल मार्ग पर रेलवे फाटक के दोनों ओर जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह साढ़े सात बजे के लगभग शहर के बुढ़ाना रोड स्थित रेलवे फाटक के बैरियर को एक ट्रक ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक का बैरियर क्षतिग्रस्त होने से दोनो ओर लंबा जाम लग जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस को सुबह आठ बजे, सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह नौ बजे, दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह साढ़े 9 बजे और 11 बजे दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन और दोपहर 12.30 बजे हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को जंजीर डालकर निकाला गया। सिगनल विभाग के अवर अभियंता अमित कुमार ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे के लगभग क्षतिग्रस्त बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक की मरम्मत कराई। आरपीएफ के थाना प्रभारी प्रांजल कुमार वोरा ने बताया कि बैरियर क्षतिग्रस्त करने वाले ट्रक चालक के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें