फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वांछित सत्यम-आर्यन और भोलू की तलाश में दबिश

Wed, 07 Oct 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित चल रहे एक-एक लाख के इनामी सत्यम और आर्यन की तलाश में पुलिस ने करनाल में दबिश दी। वहीं, एक लाख के इनामी रोहित उर्फ भोलू शाहपुरिया की तलाश में सोनीपत में दबिश दी गई। दोनों स्थानों पर पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से बाहर निकलते समय गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो इनामी बदमाशों सुमित और मोहित को 31 अगस्त को मुठभेड़ में मार गिराया था। हत्या की साजिश में सोनीपत निवासी रोहित उर्फ लाडला को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, सत्यम, आर्यन और रोहित उर्फ भोलू शाहपुरिया वांछित चल रहे हैं। तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें