फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिवाद का हस्तक्षेप राष्ट्र के लिए हानिकारक

विज्ञापन
विज्ञापन
जातिवाद का हस्तक्षेप राष्ट्र के लिए हानिकारक
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला काकानगर में इंद्रपाल सिंह सभासद के आवास पर जाट समाज की बैठक हुई। इस दौरान भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि किसी भी सरकारी विभाग की कार्यप्रणाली में जातिवाद का हस्तक्षेप राष्ट्र के लिए हानिकारक होता है।
उन्होंने कहा कि जनपद के कैराना, कांधला क्षेत्र के जाति विशेष के किसान भाई अपने बच्चों का सरकारी विभाग की कार्यप्रणाली में पक्ष लेकर खुद को हानि न पहुंचाएं अन्यथा जनपद की अन्य जातियां भी अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए कड़ा कदम उठाने को मजबूर होगी, जिसका सभ्य समाज पर गलत प्रभाव पड़ेगा। बैठक में जाट समाज के लोगों ने कहा कि कोतवाल प्रेमवीर राणा पर गलत अंगुली उठाई गई, जिन्हें दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जा चुका है, ऐसे अधिकारी के विरुद्ध साजिश रचा जाना निंदनीय है। कैराना बार संघ के महासचिव एडवोकेट संजय पूनिया ने कहा कि समाज को सही दिशा दिलाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। एक जाति विशेष के लोग कोतवाल प्रेमवीर राणा जैसे सक्षम अधिकारी का मनोबल तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। बैठक में रामपाल सिंह प्रधान, ब्रजवीर सिंह प्रधान, देवेंद्र सिंह प्रधान, जगमेर सिंह निर्वाल, राजेंद्र सिंह देशवाल, कृष्णपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, सहदेव सिंह, रविंद्र सिह आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता उप्र जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह निर्वाल और संचालन निर्वाल खाप के राष्ट्रीय महामंत्री सतपाल सिंह पहलवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया
कांधला। कैराना के कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा को बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर गुर्जर समाज की 13 दिसंबर को बुच्चाखेड़ी में प्रस्तावित महापंचायत को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों ने कई गांवों जनसंपर्क किया। कैराना कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा और एसआई अंजू प्रकरण को लेकर गुर्जर समाज के लोगों ने गांव डुंडूखेड़ा में बृहस्पतिवार को पंचायत की थी, जिसमें कैराना कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा को दोबारा से कैराना कोतवाली का चार्ज दिए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए बर्खास्त किए जाने की मांग की थी। कोतवाल को बर्खास्त नहीं करने पर 13 दिसंबर को गांव बुच्चाखेड़ी में महापंचायत की घोषणा की गई थी। शुक्रवार को गंगेरू के ग्राम प्रधान संजीव चौधरी, डुंडूखेड़ा प्रधान राजपाल सिंह और पूर्व प्रधान तेजपाल पप्पू ने क्षेत्र के गांव खेड़ा कुरतान, गढ़ी रक्खा, गढ़ी रामकौर, इस्सोपुरटील और तितरवाड़ा आदि गांवों का दौरा कर समाज के लोगों से महापंचायत को सफल बनाने का अह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें