तमिलनाडु से लौटे युवक को घर में क्वारंटीन किया
कैराना। तमिलनाडू से अपने घर पहुंचे युवक की स्वास्थ्य टीम ने काउंसिलिंग की। युवक में कोरोना के लक्षण नहीं मिलने पर उसे 14 दिन तक अपने ही घर में क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए।
कस्बे के मोहल्ला कायस्थवाडा निवासी युवक तमिलनाडु में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। बुधवार को युवक तमिलनाडु से अपने घर पहुंचा। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक ने उसके घर पर पहुंचकर उसकी काउंसिलिंग की। युवक में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिलने पर उसे स्वास्थ्य टीम ने 14 दिन तक अपने ही घर में क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि तमिलनाडु से लौटे युवक की मेडिकल जांच की गई। युवक में कोई लक्षण नहीं मिलने पर उसे 14 दिन तक अपने ही घर में एकांतवास में रहने के निर्देश दिए गए।