फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे आ नहीं रहे, फिर भी बंट रहा पुष्टाहार

Thu, 02 Jun 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
आहार - फोटो : लोगो
विज्ञापन
शामली में बाल विकास कार्यक्रम की बुधवार को आरबीएसके टीम के निरीक्षण में पोल खुल गई। गांव एरटी में निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य टीम को आंगनबाड़ी सेंटर पर उपस्थिति पंजिका में मार्च के बाद अब तक बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं मिली, जबकि हर माह पुष्टाहार का वितरण का किया जा रहा है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की कैराना ब्लाक की टीम बुधवार को गांव एरटी में आंगनबाड़ी सेंटर पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची। उसी दौरान टीम को वहां पर आंगनबाड़ी सेंटर तो खुले मिले पर टीम के अनुसार वहां सेंटर पर बच्चों की उपस्थिति पंजिका में  मार्च के बाद अब तक एक भी बच्चे की उपस्थिति नहीं मिली, जबकि आंगनबाड़ी सेंटर पर लगातार हर माह  पुष्टाहार का वितरण किया जा रहा है। 

डाक्टरों के अनुसार कमाल की बात है कि जब आंगनबाड़ी सेंटर पर बच्चे नहीं आ रहे तो पिछले दो माह से बच्चों को पुष्टाहार कैसे दिया जा रहा है। पूरे मामले की रिपोर्ट टीम द्वारा आरबीएसके नोडल डाॅ. सुशील को सौंपी गई है।  वहीं, इस निरीक्षण के बाद हुए खुुलासे से उक्त आंगनबाड़ी सेंटर पर हड़कप मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब देखना है िक टीम द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के बाद स्थानीय शासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें