फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने बरामद किए इस्लाम के शव के टुकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने बरामद किए इस्लाम के शव के टुकड़े
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। पंजाब पुलिस ने कस्बा निवासी इस्लाम की हत्या के मामले में आरोपी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर दूसरे बोरे में बंद शव के कुछ और टुकड़े बरामद किए हैं।
जलालाबाद देहात निवासी इस्लाम पुत्र अब्दुल जानी की हत्या के आरोपी महफूज की निशानदेही पर पंजाब पुलिस ने बुधवार को दूसरा बोरा बरामद किया। जिसमें इस्लाम के शरीर के कुछ हिस्से बरामद हुए। इससे पूर्व भी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक बोरा बरामद किया था। जिसमें इस्लाम की टांग और बाजू मिले थे। अभी तक सिर नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ समय पहले इस्लाम लुधियाना कपड़ा खरीदने के लिए गया था। युवक लुधियाना में अपने रिश्तेदार जलालाबाद निवासी महफूज के घर पहुंचा था। जहां से इस्लाम लापता हो गया था। युवक का पता नहीं चलने पर परिजनों ने लुधियाना के टिब्बा नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद लुधियाना पुलिस ने युवक की तलाश की। जिसमें इस्लाम के रिश्तेदार महफूज पर पुलिस को शक हुआ। आरोपी महफूज दो दिन तक पुलिस के साथ रहकर गुमराह करता रहा। इसके बाद पानीपत फरार हो गया। पुलिस ने पानीपत से महफूज को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने इस्लाम की हत्या करने के बाद उसके शव के छह टुकड़े किए और बोरों में बंद कर नहर में फेंक दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें