फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में पंजाब पुलिस दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। चेन स्नेचिंग के आरोपी को रिमांड पर लेकर फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में झिंझाना पहुंची पंजाब पुलिस ने दबिश दी। कोई आरोपी हाथ नहीं लगने पर पुलिस टीम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह पंजाब के जनपद मोहाली के थाना खरड़ से एएसआई महेंद्र सिंह टीम के साथ चेन स्नेचिंग के एक आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर थाना झिंझाना पहुंचे। एएसआई ने बताया कि एक माह पूर्व खरड़ में महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी, जिसमें भाग रहे लुटेरों में से एक आरोपी टोनी निवासी गांव बिरालियान को पकड़ लिया गया था, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए थे। रविवार को कोर्ट से आरोपी टोनी को रिमांड पर लेकर फरार आरोपियों की तलाश में पंजाब पुलिस झिंझाना थाने पहुंची। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव बिरालियान पहुंची और आरोपियों के घरों पर दबिश दी। थाना प्रभारी ने बताया चेन स्नेचिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पंजाब पुलिस आई थी, लेकिन आरोपियों के न मिलने पर टीम लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें