फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस हालात में घूमती मिली झारखंड की किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका के निकट लावारिस हालत में एक किशोरी घूमती हुई मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस किशोरी को कोतवाली ले गई। पुलिस की सूचना पर परिजन वहां की पुलिस के साथ पहुंचे और उसको अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह झारखंड के जिला गोड्डा के थाना राजा मिटड़ा क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। किशोरी के मुताबिक उसके गांव के युवक ने बताया था कि वह शामली के निकट एक गांव में नौकरी पर जा रहा है। उस युवक की तलाश में वह ट्रेन से दिल्ली होते हुए शामली पहुंची। यहां पर उसने युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद किशोरी के परिजनों को सूचना दी गई। रविवार को परिजन झारखंड की पुलिस के साथ कोतवाली पहुंचे। झारखंड पुलिस ने बताया कि उनके यहां परिजनों ने पांच नवंबर को किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कोतवाली ने बताया कि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें