फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन काउंसिलिंग में पहुंचे आठ अभ्यर्थी

विज्ञापन
शामली आर के इन्टर कॉलेज में काउंसिलिग के दौरान अभ्यार्थियो के प्रमाण चैक करते अधिकारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए दूसरे दिन आठ अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। जिले में कुल 153 अभ्यर्थियों में से 145 काउंसिलिंग में शामिल हुए। जांच कमेटी ने मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की जांच शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए बुधवार से अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुरू हुई थी। आरके इंटर कालेज शामली में पहले दिन 136 अभ्यर्थियों ने पहुंचकर काउंसिलिंग में अपने मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र जमा कराए थे। बीएसए गीता वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को आठ और अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में पहुंचकर अपने मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा कराएं। जांच कमेटी द्वारा मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की जांच का कार्य शुरू कर दिया गया है। जांच का कार्य देर रात तक चलेगा। इसके बाद नियुक्ति पत्र तैयार कराएं जाएंगे। शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

शामली आर के इन्टर कॉलेज में काउंसिलिग के दौरान अभ्यार्थियो के प्रमाण चैक करते अधिकारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें