फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू पर घर से बाहर नहीं निकलेंगे, सब्जी, राशन खरीदा

विज्ञापन
शामली सब्जीमंडी में सब्जी की खरिदारी करते लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू पर घर से बाहर नहीं निकलेंगे, सब्जी, राशन खरीदा
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। रविवार को प्रधानमंत्री की घर पर रहने की अपील के चलते शनिवार को लोगों से बाजार से घर की जरूरत का सामान खरीदा। सबसे ज्यादा भीड़ सब्जी और किराना की दुकानों पर रही। इस दौरान बाजार में सामान लेने आए लोगों से बातचीत की गई तो उनका कहना है कि रविवार को वे पीएम की अपील पर घर पर रहेंगे। इसके लिए उन्होंने घर की जरूरत का सामान और सब्जी खरीदी है।
कोरोना एक महामारी है। प्रधानमंत्री की अपील के बाद रविवार को हमारा पूरा परिवार घर पर ही रहेगा। इसलिए मैने दो दिन की सब्जी आज ही खरीद ली है। इसके अलावा राशन का सामान भी अभी लेना है, ताकि कल को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

-दिलशाद कुरैशी, मोहल्ला छत्ता बंगला।
मेरे पूरे परिवार ने फैसला लिया है कि 22 मार्च को बाहर नहीं निकलेंगे। इसके लिए मैने आज ही सारा जरूरी सामान एकत्रित कर लिया है। परिवार प्रधानमंत्री की अपील का स्वागत करता है। क्योंकि, यदि हम सुरक्षित और स्वस्थ है तो पूरा परिवार स्वस्थ है।
-बद्रीनाथ गिरधर, मोहल्ला हाकिमान।
आज के लिए मैने काम से छुट्टी ले ली है। अब बाजार से सब्जी व राशन का सामान एकत्रित कर लिया है। आज सब्जियों के दाम भी बढ़े हुए हैं। अमूमन अधिकांश सब्जियों पर पांच रुपये प्रति किलो अतिरिक्त लिए जा रहे हैं।
-विशाल नामदेव, मोहल्ला छिपियान।
जब से कोरोना को लेकर 22 मार्च को प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू की अपील की है, तब से सब्जी की बिक्री तो बढ़ी ही है। साथ ही सब्जियों के दाम में भी वृद्धि हो गई है। अधिकांश सब्जियों के दाम में पांच से दस रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है।
-जयपाल, सब्जी विक्रेता
--
बुद्धिजीवियों की अपील
केंद्र सरकार ने एक दिन के लिए जनता कर्फ्यू का एलान किया है। इस दौरान आप एक दिन अपने घर में रहें। ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारें और अपने गुनाहों से तौबा करें। साथ ही इस महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार का सहयोग करे।
-मुफ्ती आरिफ।
कोरोना एक भयंकर महामारी है। यदि इसे लेकर हम लोग सतर्क नहीं हुए तो आने वाले दिनों में इसके भयावह परिणाम भुगतने होंगे। इसलिए प्रधानमंत्री की अपील का पालन करें और 22 मार्च को घर बाहर न निकले।
-स्वामी रामदेव, पंचतीर्थी आश्रम।
कुछ जानकारी के अभाव में अभी इस भयावह महामारी से अंजान बने हुए हैं। जागरूक बने और कोरोना से बचाव के संबंध में सरकार की तरफ से चलाए गए इस मिशन को पूरा करें। घरों में रहें, खुद व अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
-तनवीर राई, समाजसेवी।
दुनिया के विभिन्न देशों से जिस तरह कोरोना वायरस की चिंताजनक बातें सामने आ रही है। उससे तो यही लगता है कि हमें सुरक्षित होने की जरूरत है। इसलिए कोरोना से बचाव करें। 22 मार्च को अपने घरों में रहें और इस बीमारी को जड़ से खत्म करने में सहयोग करें।
विज्ञापन

-संजय शर्मा, पूर्व चेयरमैन।--
सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे मेसेज
थानाभवन। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को जनता कर्फ्यू को लेकर लोग पूरी तरह जागरूक नजर आ रहे हैं। इसके चलते लोगों से कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में अपना सहयोग देने की अपील कर रहे है। तरह-तरह के मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल और शेयर किए जा रहे है।
इस तरह के वायरल हो रहे मेसेज
एक- जो लोग कोरोना वायरस को मजाक समझ रहे हैं, वह लोग कृपया चीन व इटली की हालत देख लें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
दो- खुद बचें, दूसरों को बचाएं, रविवार को जनता कर्फ्यू अपनाएं।
तीन- आज आपकी हर छींक और खांसी आपको याद दिलाएगी कि धर्मस्थलों से ज्यादा जरूरी अस्पताल होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें