फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कुपोषण खत्म करने को जन सहयोग जरूरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘कुपोषण खत्म करने को जन सहयोग जरूरी’
विज्ञापन

शामली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनत में बाल विकास, पुष्टाहार विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा के शुभारंभ पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में तीन गर्भवती महिलाओं और तीन बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।
रविवार को आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने किया। विधायक ने पोषण शपथ दिलाते हुए प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कुपोषण को खत्म करने में जन सहयोग जरूरी है। कार्यक्रम में तीन गर्भवती महिलाओं और तीन बच्चे का अन्नप्राशन किया गया। किशोरियों ने स्वागत और पोषण गान पर नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय में पौधारोण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि आठ मार्च से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। सभी उपकेंद्रों पर ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर 15 दिन चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई। इसके तहत पंचायत स्तर पर स्वच्छता और पोषण विषयों पर चर्चा कर स्वच्छाग्राहियों को सम्मानित किया जाएगा। स्कूलों में किशोरियों का वजन और आयरन की गोली वितरण कर एनीमिया से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिलकर मातृ पोषण समिति की बैठक, गर्भवती, पौष्टिक भोजन की सलाह, कुपोषित बच्चों के घर पर जाकर जानकारी करना, ग्रामीण पोषण दिवस पर स्कूलों में संतुलित आहार आदि के बारे में जागरूक करना, पोषण दौड़ प्रतियोगिता, स्कूलों में स्वच्छता के बारे में बताना, पोषण चौपाल, पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता, वीएचएनडी सत्रों का आयोजन कराना, स्वास्थ्य आरोग्य मेले में स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर छोटे बच्चों का परामर्श, स्टॉल लगाना आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने सभी वर्ग के लोगों से कुपोषण दूर करने में सहयोग देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सीएमओ संजय भटनागर, एसीएमओ डॉ. आरके सागर, शिक्षक नेता योगेश राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें