फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सरकारी कार्यालयों में थर्मल स्क्रेनिग के नही है इंतजाम, - सोशल डिस्टेसिंग का कार्यालयो में नही हो रहा है पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लॉकडाउन के दौरान कोराना संक्रमण के फैलाव के रोकथाम और सजगता और सतर्कता अभी तक सरकारी कार्यालयों में नजर नहीं आ रही है। जिले के सरकारी कार्यालयों में ना थर्मल स्क्रीनिंग के इंतजाम है और ना ही कार्यालयोें के मुख्य प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर रखे गए हैं। इसके अलावा अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। पेश है एक रिपोर्ट...
विज्ञापन

शामली गन्ना समिति कार्यालय
दोपहर 12 बजे कमला कालोनी स्थित शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में जिला गन्ना कार्यालय पर डीसीओ विजय बहादुर का मास्क टेबल पर मिला। समिति के विशेष सचिव मुकेश राठी बिना मास्क के मिले। डीसीओ के सामने एक आगुंतक मास्क लगाए बैठा हुआ था। अधिकारियों और आगुंतकों के सामने की दूूूरी बहुत कम थी। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं किया गया। बाहर से आने वालों की ना तो थर्मल स्क्रीनिंग की गई ना ही सैनिट्राइज किया गया।
कृषि बीज गोदाम कार्यालय
दोपहर 12.35 बजे माजरा रोड कृषि भवन बीज गोदाम जिला कृषि अधिकारी कार्यालय-उप निदेशक कार्यालय में सभी कर्मचारी काम करते मिले। मौके पर मौजूद जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर हरिशंकर चौधरी और अन्य कर्मचारियो के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं किया गया। बाहर से आने वाले लोगों कर्मचारी के बराबर में बैठे मिले। जिला कृषि अधिकारी डाक्टर हरिशंकर चौधरी का कहना है कि थर्मल स्क्रीनिंग यंत्र कार्यालय में नहीं है। वह अपने स्तर से मास्क और सैनिट्राइज की व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थान माजरा रोड शामली ब्लाक कार्यालय
दोपहर 1.30 बजे स्थान माजरा रोड शामली ब्लाक कार्यालय में कोरोना से बचाव के लिए कई भी थर्मल स्क्रीनिंग के इंतजाम नहीं मिले। कार्यालयों में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं मिला। कार्यालयों में आने वाले आगुंतकों का सैनिट्राइज भी नहीं किया जा रहा है। ब्लाक कार्यालय में कोरोना के बचाव को लेकर हो रही ग्राम पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधानों व अधिकारियों की बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। डेस्क में बैठे अधिकारी की दूरी बहुत कम मिली। एक वक्ता द्वारा बिना मास्क के बैठक को संबोधित करते मिले। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लाक कार्यालय नहीं सैनिट्राइज किया गया। मिशन प्रबंधक सहायक विकास अधिकारी राकेश कुमार मास्क लगाए मिले, जबकि कर्मचारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
कोट
- ब्लाक कार्यालय में कोरोना बचाव के लिए थर्मल स्क्रीनिंग को छोड़कर हाथ धोने के लिए साबुन और सैनिट्राइज की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि काम करते हुए समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाहर से आने वाले लोगों के हाथ पहले साबुन से धुलवाएं और सैनिटाइज करवाएं। उनसे उचित दूरी बनाकर समस्या सुने और काम करें। - प्रवीण कुमार, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें