शामली में अमर उजाला फाउंडेशन और मां सावित्री देवी हॉस्पिटल द्वारा जरूरतमंदों को राशन देते चिकित
- फोटो : SHAMLI
शामली। जनपद में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टर अपनी टीम के साथ लगातार गरीबों की सहायता करने में लगातार हाथ बढ़ा रहे हैं।
शनिवार को शहर के बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर पर हॉस्पिटल पर जरूरतमंद गरीब परिवारों को राशन का वितरण किया गया। हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर रितिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला ने हॉस्पिटल स्टाफ की टीम के साथ गांव लांक और रामगढ़ से पहुंचे 24 गरीब परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। डा. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि राशन में आटा, चीनी, तेल, दाल, आदि जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। डॉ. नीलम शुक्ला ने लोगों का कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी। उन्हें फेस मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर महेशचंद, रोटेरियन उमाशंकर गर्ग, नवनीत जैन, राकेश शर्मा, लवलीन जैन, सलोनी, किरण त्यागी, वीना अग्रवाल, पूजा, निक्की और सलोनी आदि मौजूद रहे।