फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों को मेडिकल किट समय पर उपलब्ध कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों को मेडिकल किट समय पर उपलब्ध कराएं
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने सीएचसी ऊन में कोविड-19 टीकाकरण और कोविड जांच केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जांच में मिलने वाले कोरोना संक्रमितों और लक्षण वालों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
शनिवार को डीएम जसजीत कौर ने सीएचसी ऊन में कोविड-19 टीकाकरण और कोविड जांच केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने चिकित्साधीक्षक को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने ऑब्जर्वेशन रूम एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि साफ-सफाई आदि का विशेष ध्यान रखा जाए। जांच के दौरान पॉजिटिव पाए जाने वालों के साथ ही कोरोना के लक्षण वालों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते जाएं। इसके बाद डीएम ने सीएचसी झिंझाना का निरीक्षण कर कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि सीएचसी को कोविड-19 हॉस्पिटल की तरह प्रयोग में लाया जाए, जिससे ऐसे लोगों को सुविधा मिल सके, जिनका ऑक्सीजन लेवल 80 या उससे ऊपर है। ऐसे लोगों को वहां पर कंसंट्रेटर के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सके। सीएमओ संजय अग्रवाल ने डीएम को बताया कि सीएचसी पर 15 कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। सोमवार से 15 बेड पर यह सुविधा शुरू हो जाएगी। जरूरत पड़ने पर इसे 15 से बढ़ाकर 50 बेड तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डीएम ने कोरोना संक्रमित मिले लोगों के लिए आरआरटी टीम द्वारा उनके घर जाकर मेडिकल किट उपलब्ध कराने होम आइसोलेशन के दौरान मरीजों को दी जाने वाली जरूरी जानकारी का मौके पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान आरआरटी टीम में संयुक्त रूप से डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा डीएम को अवगत कराया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेशन करने के बाद भी बीच-बीच में घर जाकर उसका हाल चाल लिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें