फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभा नहीं बदलवाने पर बिजलीघर पर डाला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने खंभा बदलवाने के लिए बिजलीघर पर ताला डाला
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। टूटा हुआ खंभा सही नहीं कराने पर मोहल्ला रैदासपुरी के निवासियों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजलीघर पर ताला भी डाल दिया। बाद में अधिकारियों के दो दिन में खंभा बदलवाने के आश्वासन पर ताला खोल दिया।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बे के मोहल्ला रैदासपुरी में कई दिनों से खंभा टूटा हुआ है। इसकी शिकायत मोहल्लेवासियों ने विद्युत निगम से की थी, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। कस्बे के समाजसेवी अंकुश चौधरी एवं रैदासपुरी सभासद माला के नेतृत्व में मोहल्लेवासियों ने बिजली घर पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, बाद में बिजली घर पर ताला जड़ दिया। जेई रविशंकर ने आश्वासन दिया कि दो दिन में खंभा लगा दिया जाएगा। इस पर मोहल्लेवासियों ने ताला खोल दिया। इस दौरान अंकुज चौधरी ,सनी मलिक, नितिन राणा, गुड्डू ,विशाल धामा, रवि तोमर ,देवराज कुमार, राहुल चौधरी ,जावेद राव ,शाहरुख खान ,जमील अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें