सात कोरोना संक्रमित मिले, दो हुए स्वस्थ
शामली। जिले में दो महिलाओं सहित सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 36 हो गई है। मंगलवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में गांव बंतीखेड़ा में 28 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। पांच लोग गांव किवाना में संक्रमित मिले हैं। इनमें 60 वर्षीय व 45 वर्षीय दो महिलाएं, 25 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक और 12 वर्षीय किशोर एंटीजन किट की जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शामली में भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के सात नए केस मिले हैं। दो लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 36 हो गई है।