फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सूत्री मांगो को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन -एक नवंबर 2017 से लंबित वेतन वृद्धि समझौता, बीस प्रतिशत वृद्धि लागू किए जान

विज्ञापन
शामली स्टेट बैक पर प्रदर्शन करते बैक कर्मी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले के बैंक कर्मियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर ओरियंटल बैंक आफ कॉमर्स के बाहर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बैंककर्मियों ने एक नवंबर 2017 से लंबित मांगों को पूरा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम हनुमान रोड स्थित ओरियंटल बैंक आफ कॉमर्स के बैंककर्मियों ने यूपी बैंक इप्लाइज यूनियन के मंत्री कामरेड इंद्रपाल राठी, कामरेड विपिन पूनिया के नेतृत्व में छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान एक नवंबर 2017 से लंबित वेतन वृद्धि समझौता, बीस प्रतिशत वृद्धि के साथ तुरंत लागू किए जाने, पांच दिवसीय बैकिंग मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते, नई पेंशन योजना समाप्त करने, बिना सीमा के सेवानिवृत्ति, आयकर छूट, अधिकारियों के काम के घंटे निश्चित किए जाने की मांग की। प्रर्दशन में निशांत तोमर, देवेंद्र, संजय अग्रवाल, संजय जैन, सुनील कुमार, राहुल देशवाल, हरपाल मलिक, मनोहर, गौरव,अमित, नंद किशोर, विनेश गुप्ता, प्रेम धर्मेंद्र, जितेद्र चौहान, ललित शर्मा, मनोज, कनक गुप्ता, संदीप, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें