फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन

Fri, 24 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
शुक्रवार को शामली आंगनबाड़ी केंद्र पर धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं जिलाध्यक्ष बबीता चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं की स्वच्छता अभियान में शामली ब्लाक की जगह थानाभवन ब्लाक में  ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में डीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मांगें पूरी न होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी।  
विज्ञापन


शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक उपेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष बबीता चौधरी को जिले की आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने मोहल्ला रेलपार में जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। मुख्यमंत्री, बालविकास सेवा एंव पुष्टाहार के मंत्री, सचिव निदेशक, मंडलायुक्त सहारनपुर एवं डीएम सुजीत कुमार के नाम ज्ञापन में स्वच्छता अभियान के तहत शामली ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी थानाभवन ब्लाक से हटाने, पुष्टाहार ढुलाई का किराया तुरंत दिए जाने, पांच व दस साल के रुके मानदेय वृद्धि को तुरंत लगाए जाने, प्रत्येक आंगनबाड़ी सहायिकाओं को शिक्षा सहयोग योजना का लाभ दिए जाने की मांग की है। 

ज्ञापन में प्रत्येक परियोजना में आंगनबाड़ियों से पुष्टाहार, ढुलाई वितरण एवं हाट कुक के नाम पर अवैध वसूली बंद किए जाने की मांग की है। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मौके पर ब्लाक अध्यक्ष अमरेश मलिक, पुष्पा देवी, निर्मला देवी, राखी, कर्मवीरी, संतलेश, सीमा कुसुमलता, सीमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें