शामली। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने देशभर में बुधवार से एक महीने तक ई-कॉमर्स पर हल्ला बोल अभियान शुरू किया है।
बैठक में (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि देश भर में ई-कॉमर्स कंपनियों की मनमानी चल रही है। इन कंपनियों के देश के कानूनों का उल्लंघन करने से व्यापारियों का कारोबार बर्बाद हो रहा है। शामली में सुभाष चौक शिव मूर्ति पर बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11.00 बजे ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों को सुभाष चौक पर धरना-प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, व्यापारी सेना के प्रदेश प्रभारी पंकज वालिया, नगर महामंत्री रवि संगल, कोषाध्यक्ष महेश धीमान मौजूद रहे।