फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारंपरिक फसलों की जगह बागवानी को बढ़ावा दें किसान: सीडीओ

विज्ञापन
शामली ब्लॉक कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में मंचासीन सीडीओ शंभूनाथ तिवारी व अन्य अधिकारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने 15 प्रगतिशील किसानों को शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने किसानों को शाक-सब्जियों की व्यवसायिक खेती करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

शामली ब्लाक परिसर में आयोजित गोष्ठी का सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. हरित कुमार, ब्लॉक प्रमुख के पति जयदेव मलिक, उप कृषि निदेशक शिवकुमार केसरी, कृषि वैज्ञानिक ओमकार सिंह, डॉ. विकास मलिक आदि ने शुभारंभ किया। सीडीओ कहा कि बागवानी से किसानों की आय बढ़ेगी। घरों में भी सब्जियों की खेती करने का आह्वान लोगों से किया।
सीडीओ ने आम रोपण के लिए सिकंदरपुर के किसान रोहित कुमार, अमरूद रोपण में हथछोया के किसान राजेंद्र सिंह, मवी के दरियाव सिंह, कांधला देहात के अजय कुमार अग्रवाल, रजनीगंधा की खेती के लिए मारुफ आलम खां गढ़ीपुख्ता देहात, गेंदा फूल खेती को बढ़ावा देने के लिए माईराम सैनी बिड़ौली, आलू-धनिया के लिए राजपाल सिंह झिंझाना, आलू-लहुसन के लिए राशिद अली जलालाबाद, पात गोभी के लिए नरेंद्र राझड़, शिमला मिर्च के लिए मोहित कुमार दरगाहपुर शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

किचन गार्ड के लिए गीता खेड़ी करमू, पारुल चौधरी भैंसवाल, केलावती गोहरनी, राजेश लांक, अनीता कुड़ाना आदि को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। अमरूद की सघन बागवानी आधुनिक तकनीकी पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह, जैविक खेती पर डॉ. विकास मलिक, आम की संकर प्रजातियों डॉ. सुरेश कुमार शाक-सब्जी विशेषज्ञ सहारनपुर ने जानकारी दी। उपनिदेशक कृषि शिवकुमार केसरी ने कृषि विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला। मौके पर विरेंद्र सिंह कृषि विभाग, उद्यान निरीक्षक नरेश कुमार, उद्यान सलाहकार प्रमोद कुमार, मदन गोपाल सैनी, सचिन कुमार, अंकित कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें