28 मई से एक जून तक होंगे कार्यक्रम
शामली। भाजपा की एक वर्चुअल बैठक मेें जिला प्रभारी जसवंत सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सात साल पूरे होने के बाद 28 मई से लेकर एक जून तक अलग अलग वर्चुअल कार्यक्रम किए जाएंगे। 28 से 30 मई को भाजपा की ओर विभिन्न मोर्चा की ओर से जनपद में अलग-अलग जगह पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। 30 मई को जनपद के प्रत्येक सेक्टर में कोविड-19 के दृष्टिगत सेवा ही संगठन कार्यक्रम के द्वारा सेवा कार्य किए जाएंगे। एक जून को पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसक घटनाओं पर चर्चा के लिए वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित होगा।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनुज राणा, शशि अरोरा, भूपेंद्र शर्मा, पंकज राणा, जिला महामंत्री दामोदर सैनी, विशेष सरोहा, राजेंद्र सिंह, जिला मंत्री दिवाकर कश्यप, विवेक प्रेमी, पीयूष सैनी, निविश कुमार, गोपाल चौहान, सुधा रानी, प्रमोद सैनी अट्टा, संदीप नामदेव, कपिल पंवार, घनश्याम पार्चा, कुलदीप सिंह, शक्ति सिंघल, भूपेंद्र चौधरी, ऋषिपाल फौजी, जगदीश चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।