फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला दिवस पर किसान संगठनों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
काला दिवस पर किसान संगठनों का प्रदर्शन
विज्ञापन

कांधला। सपा, रालोद व बसपा सहित किसान संगठनों ने बुधवार को काला दिवस मनाते हुए हंगामा प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के बुधवार को काला दिवस मनाए जाने के आह्वान पर कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सपा, रालोद और बसपा कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं हो जाते, तब तक किसान आंदोलन करते रहेंगे। इस दौरान भाकियू ब्लाक अध्यक्ष पप्पू पंवार, भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंवार फौजी, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार आदि मौजूद रहे। गांव भभीसा में रालोद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष योगेश भभीसा, कस्बा एलम में रालोद के प्रदेश महासचिव सतबीर पंवार व गांव डांगरौल में राजन जावला, पूर्व प्रधान सुधीर कुमार ने अपने-अपने वाहनों पर काले झंडे लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें