फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नामदेव महाराज की निकाली शोभायात्रा

Mon, 23 Dec 2024 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में नामदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा में सजी खाटूश्याम की झांकी । संवाद
विज्ञापन
शामली। श्री नामदेव युवा जन कल्याण समिति द्वारा संत शिरोमणि नामदेव महाराज के 754वें जन्मोत्सव पर शहर में भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। रविवार दोपहर को शहर के मंदिर हनुमान टीला स्थित नामदेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
इसके बाद शोभायात्रा शुरू हुई। हनुमान धाम से शुरू होकर शोभायात्रा वीवी इंटर काॅलेज रोड, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, सुभाष चौक से होते हुए हनुमान धाम पर जाकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में कई प्रसिद्ध बैंडबाजे और झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रजनीश नामदेव, हनुमान धाम समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, बालेश नामदेव, संजय नामदेव, जितेंद्र नामदेव, नवीन नामदेव, वंश नामदेव, राहुल नामदेव, अमन नामदेव, चिराग नामदेव, आशू नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें