फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा निकाली

Tue, 27 Oct 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कस्बा ऊन में वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा में शामिल झांकी। आयोजक
विज्ञापन
शामली। जिले में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। अलग-अलग स्थानों पर यज्ञ के साथ ही शोभायात्रा निकाली गई। शामली के मोहल्ला नंदू प्रसाद स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जनकल्याण समिति की ओर से हवन हुआ। पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाकर सामाजिक एकता और भाईचारा मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान समिति संरक्षक सोमदत्त गहलोत, देवेंद्र धींगान, देवेंद्र बिड़ला, राजकुमार कांगड़ा, प्रदीप मायूस और राजेश रहे।
विज्ञापन

गांव खेड़ीकरमू स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में हवन-पूजन और रामायण पाठ हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधान सुनीता देवी, विवेक पंवार, अरविंद कुमार, नागेंद्र सरोहा और गौरव कन्हैया मौजूद रहे।
गांव सिक्का स्थित वाल्मीकि मंदिर में सपा नेता प्रो. सुधीर पंवार ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अरविंद झंझोट, तेजपाल सिंह, प्रदीप वाल्मीकि, संदीप वाल्मीकि, रामपाल सिंह रहे।
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी में हवन-यज्ञ के बाद भंडारा हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-शांति की कामना की और प्रसाद ग्रहण किया। ऊन में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी और युवा नेता अंकुश चौधरी ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा में भगवान गणेश, महर्षि वाल्मीकि, लव-कुश, माता सीता और भगवान भोलेनाथ की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्य बाजार, बस स्टैंड और बाईपास से निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान सचिन सभासद, विशाल, ब्रजपाल, आशीष, बाबूराम, कपिल, विमल, शिवा और रणबीर रहे। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। थानाभवन के मोहल्ला रेत्ती स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में हवन-पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ मंदिर से शुरू होकर चरथावल बस स्टैंड, शामली बस स्टैंड, चौक बाजार, घास मंडी, मेला ग्राउंड, मोहल्ला खेल और टंकी रोड से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पवन गौतम, लवी राणा, संजय शर्मा, संजय डिमांरिया, दीपक लांबा, संजय कश्यप, रामस्वरूप वाल्मीकि, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, विनोद सैनी, महावीर पाल, सुभाष चंद्र, राजकुमार, शुभम रहे।

कस्बा ऊन में वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा में शामिल झांकी। आयोजक

कस्बा ऊन में वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा में शामिल झांकी। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें