कांधला। नगर में बालाजी महाराज की भव्य शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शुभारंभ पूर्व मंत्री चौधरी विरेंद्र सिंह, श्री बालाजी धाम दरबार से गुरु जी चंद्रकिरण, पंकज ने किया। बालाजी महाराज की आरती के पश्चात कोरोना महामारी के निजात दिलाने की प्रार्थना की गई।
सोमवार को नगर के मोहल्ला कानूनगोयान स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकली गई। जो नगर के मोहल्ला मौलानाना, खैल, आंबेडकर भवन, गंगेरू रोड, कैराना-कांधला मार्ग, पुराने पीएनबी बैंक शाखा, दिगंबर जैन, जैन स्थानक, मुख्य बाजार, जामा मस्जिद, मोहल्ला रायजादगान से होते हुए फिर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में श्रीगणेश, महाकाल, शनिदेव, हनुमान जी कर सुंदर झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में बालाजी महाराज का फूलों से सजा हुआ रथ आकर्षण का केंद्र रहा। मौके अरुण गर्ग, कुशांक चौहान, संजीव कुमार आडवाणी, नरेश सैनी, दिनेश कुमार गुप्ता, दीपक सैनी, सोनू महेश्वरी, जीवन मौजूद रहे।
--------------------------
कोरोना से बचाव का संदेश
कांधला। नगर के मोहल्ला कानूनगोयान समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष भव्य विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस बार शोभायात्रा में कोरोना के प्रति जागरूक करने वाली झांकी भी शामिल की गई। झांकी के पात्र बिना मास्क के घूमने वाले लोगों को निशुल्क मास्क, सैनिटाइजर वितरित कर रहे थे। लोगों को कोरोना से बचाव का संदेश दे रहे थे।