शामली। जिला मुख्यालय पर पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को पेेंशनर्स दिवस मनाया गया। एडीएम ने पेंशनर्स की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारित किया।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम भरत पांडे की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस आयोजित किया। कहा कि जो पेंशनर्स है, उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो और प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याएं हल करने का प्रयास होना चाहिए। नोट बंदी के कारण सभी पेंशनर्स अपने अपने जीवन प्रमाण पत्र जिन्होंने अभी तक बैंकों में जमा नहीं कराए हैं वे पेंशनर्स सीधे ट्रेजरी में जमा करा दें।
जिस विभाग अधिकारी का रिटायरमेंट के चार से पांच महीने रह गए हैं, उन्हें ई-पेंशन के सभी कागज उपलब्ध करा लिए जाएं। मौके पर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी एसके गौतम, एआरटीओ मोहम्मद कय्यूम अली, समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह जिला पूर्ति अधिकार ओमहरि सहित अधिकारी व कर्मचारी आदि रहे।
19 को होगा प्रशिक्षण
अपर जिलाधिकारी भरतजी पांडेय ने बताया कि विधानसभा चुनाव के संबंध में सभी नोडल अधिकारी, आरओ, ए ईआरओ, ईआरओ निर्वाचन से संबंधित ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण 19 दिसंबर को 12 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में दिया जाएगा। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी 5, आरओ 3, एईआरओ 6, ईआरओ 6 मौजूद रहेंगे। मौक पर एसडीएम एमपी सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह उपस्थित रहे।
एसडीएम ने बांटे चेक
एसडीएम सदर एमपी सिंह ने तहसील में करंट लगने और सर्पदंश से मौत होने के साथ गन्ने की फसल के मुआवजा के रूप में पीड़ितों को दो लाख रुपये के चेक बांटे। संजय के नलकूप पर सुशीला देवी पत्नी विनोद निवासी लिसाढ़ की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। ब्रिजेश पत्नि राजपाल सिंह जिनके लड़के की सर्पदंश से मृृत्यु हो गई थी। पीड़ितों के परिजनों को एसडीएम सदर ने दो लाख रुपये के चेक वितरित किए। वहीं, सत्यवीर सिंह पुत्र श्री बलजोर सिंह की गन्ने के खेत में आग लग गई थी। जिसे 15 हजार का चेक दिया।