फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिया ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिया अव्वल
विज्ञापन

शामली। वीवी इंटर कॉलेज शामली की 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में लगभग 50 कैडेट्स ने भाग लिया। इसमें पहला स्थान कक्षा-11 की कैडेट्स प्रिया सहगल ने प्राप्त किया।
बुधवार को कॉलेज में कैप्टन रजनीश कुमार और सेकंड ऑफिसर डॉ. विजय कुमार के निर्देशन में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट्स ने मतदाता जागरूकता अभियान के पोस्टर बनाएं। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। जिसके माध्यम से देश के नागरिक अपने मत का प्रयोग कर सरकार चुनते हैं।
विज्ञापन

कैप्टन रजनीश कुमार और डॉ. विजय कुमार ने कहा कि बहुत से एनसीसी कैडेट्स जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले इस बार अपने मत का प्रथम बार प्रयोग करेंगे, उन्हें राष्ट्र की उन्नति के लिए मतदान के इस अवसर को खोना नहीं है। अपने गांव गली मोहल्ले शहर आदि के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करना है। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में चीफ प्रोक्टर डॉ. मनोज शर्मा और कला अध्यापक अर्जुन राम रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम में कक्षा-11 की कैडेट्स प्रिया सहगल को प्रथम, इसी कक्षा की मुस्कान सैफी द्वितीय और आंचल तृतीय स्थान पर रही। सभी चयनित कैडेट्स को 26 जनवरी को स्वर्ण, सिल्वर और कांस्य पदक द्वारा सम्मानित किया जाएगा। मौके पर प्रमोद कुमार, महावीर सिंह, डीके पांडे, मनोज कुमार, नरेंद्र शर्मा, दिनेश, मुकेशचंद शर्मा, राजवीर सिंह, राजनाथ सिंह, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें