फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 2027 : व्यक्तिगत परीक्षार्थी 5 अगस्त तक भरें ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
-1 से 10 सितंबर तक त्रुटि सुधार का मौका, हाईस्कूल शुल्क 706 और इंटरमीडिएट 806 रुपये निर्धारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सारिणी जारी कर दी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल ने बताया कि प्रधानाचार्य 5 अगस्त तक आवेदन अग्रसारित कर परीक्षा शुल्क प्राप्त करेंगे। शुल्क 10 अगस्त तक कोषागार में जमा कराया जाएगा, जबकि परीक्षार्थियों का शैक्षिक विवरण 16 अगस्त दोपहर 12 बजे तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक शुल्क जमा कर सकेंगे। ऐसे आवेदनों का विवरण 20 अगस्त तक ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

परिषद के अनुसार 21 से 31 अगस्त तक परीक्षार्थी अपनी चेकलिस्ट का मिलान कर सकेंगे। नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि अथवा विषयों में त्रुटि होने पर 1 से 10 सितंबर तक ऑनलाइन संशोधन कराया जा सकेगा। इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं होगा। फोटोयुक्त नामावली एवं अन्य आवश्यक अभिलेख 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

हाईस्कूल के सामान्य व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 706 रुपये, अंक सुधार के लिए 306 रुपये तथा आंशिक विषयों के लिए 206 रुपये निर्धारित किया गया है। इंटरमीडिएट के सामान्य एवं अंक सुधार परीक्षार्थियों के लिए 806 रुपये तथा आंशिक विषयों के लिए 206 रुपये शुल्क तय किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें