शामली। भैंसवाल गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी और सदस्यों का शाल, पगड़ी तलवार भेंटकर अभिनंदन किया गया। संतोष देवी ने कहा कि जिले में प्राथमिकता के आधार पर विकास कराया जाएगा।
रविवार को भैंसवाल गांव के कन्या गुरूकुल इंटर कालेज में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। बत्तीसा खाप के चौधरी उदयवीर सिंह और बलराज सिंह ने संतोष देवी को शाल उढ़ाकर अभिनंदन किया। जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी, डॉ. सुधीर, सुनील चौधरी, मास्टर जाहिद, चांदवीर सिंह, देशराज भनेड़ा, अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, वाजिद अली, अनिल चौहान, विपिन कुड़ाना हाजी जावेद का भी अभिनंदन किया।
मौलाना रज्जाक को छड़ी और शाल भेंट किया गया। प्रधानाचार्य उषा सहरावत ने जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी का माल्यार्पण किया। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संतोष देवी ने कहा कि जिन गांव में विद्यालय नहीं है, वहां विद्यालय खोले जाएंगे। मौके पर प्रधान नवीन कुमार, रविपाल, हरीश चौधरी, मनोज कुमार, यशपाल पंवार, आशीष, योगेंद्र, अजय चौधरी, विकास, विनय, समर जीत सिंह, गुल्लू, बंटी तोमर मौजूद रहे।