फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकपुर में पुजारी का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गांव मानकपुर डेरा में मंदिर के पुजारी का शव गन्ने की खेत में पेड़ से लटका मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव मानकपुर डेरा निवासी 22 वर्षीय बालक राम गांव के राम मंदिर में रोजाना सुबह शाम पूजा करने जाता था। मंदिर में पुजारी की जिम्मेदारी भी इन्होंने ही संभाल रखी थी। सोमवार सवेरे वह घर से मंदिर के लिए निकला था, लेकिन मंदिर ना पहुंचने पर परिजनों ने पुजारी की तलाश की। जिसका कहीं सुराग नहीं लग सका। तलाश के दौरान पुजारी का शव देर शाम गांव के हरिपाल के गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला। मृतक के भाई यशपाल ने गढ़ीपुख्ता थाने पर तहरीर देकर हत्या करने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें