फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव तथा शिखा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Fri, 15 Jan 2016 01:41 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय किसान (स्नातकोत्तर) महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव में बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र गौरव कुमार को बेस्ट एथलीट चुना गया।
विज्ञापन


करनाल रोड स्थित कॉलेज में क्रीड़ा महोत्सव का का शुभारंभ प्राचार्य डाक्टर एमएस काकरान ने मशाल प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का अलग महत्व है। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है और सर्वांगीण विकास होता है। छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने साथ ही खेलों में रुचि रखनी चाहिए। इसके बाद विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभाग कर खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर वाहवाही बटोरी।

प्रतियोगिताओं के समापन पर विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग से गौरव कुमार (बीकॉम तृतीय) और महिला वर्ग से शिखा बालियान (बीएससी तृतीय) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला। इस दौरान कॉलेज प्रबंध समिति सदस्य नेमीशरण, सुरेश निर्वाल, सुरेश मलिक के अलावा कॉलेज के शिक्षक डाक्टर आरपी सिंह, डाक्टर मनोज कुमार, डाक्टर पीके सिंह, डाक्टर संजीव कुमार, डॉ. रजनी रानी के अलावा सुरेंद्र कुमार और रुपेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के परिणाम
100 मीटर दौड़ में गौरव कुमार प्रथम, विवेक चौहान द्वितीय और अंकित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में गौरव प्रथम, रवि कुमार द्वितीय और अंकित कुमार तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में अंकित कुमार प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय और विशु तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अनुज प्रथम, राहुल द्वितीय और अंकित कुमार तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में कुलदीप प्रथम, कपिल द्वितीय और विवेक तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में सौरभ मलिक प्रथम, अनदीप कुमार द्वितीय और अनुज तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


डिस्कस थ्रो में अनदीप कुमार प्रथम, अनुज द्वितीय और अनुज तृतीय रहे। जैवलिन थ्रो में गौरव कुमार प्रथम, अनदीप द्वितीय और अनुज तृतीय रहे। बैडमिंटन में सागर प्रथम, अर्जुन खैवाल द्वितीय और गौरव कुमार तृतीय रहे। टेबल टेनिस में रोहित प्रथम, विक्रांत शर्मा द्वितीय और गौरव कश्यप तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें